चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के आत्मा कार्यालय की ओर से सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत गुरुवार को धान बीज और मडुवा मिनी कीट बीज का वितरण किया गया. यह वितरण 100% अनुदान पर किया गया.


*वितरण कार्यक्रम में उपस्थित*
वितरण कार्यक्रम में सोनुआ प्रखंड के बीटीएम लखिन्द्र हेब्रोम, एटीएम श्वेता रानी हांसदा और सौरभ कुमार मौजूद थे. इसके अलावा गुदड़ी प्रखंड के बीटीएम अजित भुईया, टोमडेल पंचायत के मुखिया अनिल बुड, कृषक मित्र मनोहर लोमगा और करण सोलंकी भी उपस्थित थे. इस वितरण से सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के किसानों को धान और मडुवा की खेती के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिलेंगे, जिससे उनकी फसल की उत्पादकता बढ़ेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी.

