चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा- मनोहरपुर मार्ग पर पटनीया के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई. हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए. मृतका की पहचान सलोमी चेरवा के रूप में हुई है. वह पांच माह की गर्भवती थी.

विज्ञापन
घायलों में मार्कश चेरवा, एंबीजीलिना चेरवा (5), बिराज चेरवा (2) और सनारती लुगुन (55) शामिल हैं. बताया जाता है कि सभी लोग गाड़ी संख्या OD 14AG 5746 से जा रहे थे. पटनीया के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन
