वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच वैशाली सीट पर महागठबंधन का सन्तुलन हिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कांग्रेस के संजीव सिंह पहले ही ययां नामांकन दे चुके हैं, जबकि आज राजद के अजय कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ आकर राजद के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर दिया. इलाके में दोनों ही पक्षों के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और माहौल चुनावी रंग में रंगा हुआ है.

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में अजय कुशवाहा ने भरोसा जताया कि 14 नवंबर का दिन ऐतिहासिक होगा और युवाओं के आइकॉन तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि राजद ही महागठबंधन का नेतृत्व कर रही है और पार्टी ने उन्हें जनता की सेवा का जिम्मा सौंपा है. अजय कुशवाहा ने मतदाताओं से अपील की कि वे भ्रम में न पड़े और विकास व परिवर्तन के लिए राजद को समर्थन दें.
स्थानीय राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि वैशाली में कांग्रेस- राजद के आमने- सामने आने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है और इस सीट का रुझान स्थानीय समीकरण तथा कार्यकर्ता कार्यवाही पर निर्भर करेगा. चुनावी श्रंखला में इस तरह की टकराहट से छोटे स्थानीय मुद्दे भी बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
