आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्कल सार्वजनिक काली पूजा समिति, आद्यापीठ काली मंदिर के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सह सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम समिति के दिवंगत संस्थापक सदस्यों की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवा को प्राथमिकता दी गई.

इस अवसर पर समिति की ओर से गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच 100 कंबलों का वितरण किया गया. कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में असहाय लोगों को राहत पहुंचाना था. आयोजन मंदिर समिति के सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाया. समिति के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे. कंबल वितरण कार्यक्रम में काली मंदिर समिति के सदस्य दिलीप कर, उदय सतपथी, निरंजन राउत, बसुदेव त्रिपाठी, महेश दास, अनिल मिश्रा, विनोद सतपथी, सापन त्रिपाठी, तूफान सारंगी, सरूप, महेंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

