पटना: RLM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि एनडीए में सीट बंटवारा अभी फाइनल नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया है और बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली में एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी, और तभी सीटों पर सहमति बनेगी. उन्होंने यह भी बताया कि एनडीए की केवल केंद्रीय नेतृत्व ने ही दिल्ली में सभी नेताओं को बुलाया है. बैठक के बाद ही तय होगा कि कौन सी सीट किस पार्टी को मिलेगी और अंतिम फैसला सभी के सामने रखा जाएगा.
उपेंद्र कुशवाहा ने भरोसा दिलाया कि बैठक के बाद सभी निर्णय पारदर्शी तरीके से साझा किए जाएंगे और एनडीए में सीट बंटवारे पर सभी पक्षों की सहमति सुनिश्चित की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
