जमशेदपुर/ Afroz Mallik कदमा थाना क्षेत्र के रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल के गेट के बाहर से दो छात्राओं के अचानक गायब होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, लापता छात्राओं में एक शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 की रहने वाली हबीबा है, जिसकी उम्र करीब 11 वर्ष बताई जा रही है. वहीं दूसरी छात्रा धातकीडीह की रहने वाली निदा है, जिसकी उम्र भी करीब 11 वर्ष है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सूत्रों के अनुसार, छात्राओं के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने स्कूल प्रशासन से भी इस घटना के संबंध में जानकारी ली है.
फिलहाल दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है. वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोनों छात्राओं की जल्द बरामदगी की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
