आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरना महासभा एवं आदिवासी बॉयज़ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में दिसोम सोहराय गोहाल पूजा का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन रहे. पूजा अनुष्ठान ढोल- नगाड़ों की थाप और नृत्य के साथ संपन्न हुआ. यह पर्व फसल पकने के उपरांत बैलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के रूप में मनाया जाता है.

इस अवसर पर ग्रामीणों ने बैलों के साथ पारंपरिक खेलों का आनंद लिया और सामुदायिक एकता का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों को गमछा देकर सम्मानित किया गया.
पूजा अनुष्ठान में नायके बावा द्विकुराम माझी, माझी बाबा कुजु सोरेन, हरिमोहन टुडु, बारिश टुडु, सुशील सोरेन, सुन्दुर सोरेन, सुनिल मुमु, गणेश टुडू, अनिल सोरेन, शिब हेम्ब्रम, सामू सोरेन, दंदु टुडू, कार्तिक सोरेन, बगल टुडू, सुनिल मुर्मु, गणेश हेम्ब्रम, पुन्दर सोरेन, सुरेग टुडू, बबनु सोरेन सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे.

