पलामू: जिले के मनातू में हाल ही में हुई पुलिस और टीपीसी के बीच मुठभेड़ के बाद शहीद हुए दो जवानों को लेकर तृतीय प्रस्तुति कमेटी ने चौंकाने वाला दावा किया है. संगठन के सचिव रणविजय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जवानों की मौत उनकी गोली से नहीं हुई, बल्कि पुलिस के आपसी विवाद के कारण हुई है.

टीपीसी का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने करीब 20 फीट की दूरी से अपने ही साथियों पर नौ गोलियां चलाईं. संगठन ने इस घटना को साजिश बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दोबारा जांच की मांग की है. रणविजय ने कहा कि घटना के समय उनका साथी शशिकांत मौके से दूर था और उसका घर पहले से ही झारखंड जगुआर और जिला पुलिस ने घेर रखा था. ऐसे में उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं.
विज्ञप्ति में संगठन ने आईजी, एसपी और डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. साथ ही अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वे शहीद जवान संतन मेहता और सुनील राम की मौत के असली जिम्मेदारों को उजागर करें.
टीपीसी ने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई पुलिस, आदिवासी या गैर- आदिवासी समाज से नहीं है. उनका संघर्ष महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी और भ्रष्ट पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ है.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
