सरायकेला/ Pramod Singh तिरुलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गणेश पूजा को लेकर विधि- व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और आगामी पूजा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा की गई.

गणेश पूजा का आयोजन 27 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन निर्धारित किया गया है. बैठक में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि पूजा का माहौल शांति और भाईचारे का संदेश दे सके.
ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि वे पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का प्रयास रहेगा कि गणेश पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हो.
बैठक में ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपने सुझाव भी दिए. थाना प्रभारी ने सभी ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से गणेश पूजा का आयोजन निश्चित रूप से सफल और यादगार होगा.

