बोकारो: सोशल मीडिया पर इन दिनों डुमरी के लोकप्रिय युवा विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जयराम महतो एक ज़िप लाइन के जरिए नदी पार करते दिख रहे हैं.

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां का है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह किसी करीबी द्वारा रिकॉर्ड किया गया है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है और झारखंड भर में इस पर चर्चाएं हो रही हैं. लोगों का कहना है कि यह वीडियो जयराम महतो की साहसी और ज़िंदादिल छवि को दर्शाता है. कई लोग उनकी इस अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. मालूम हो कि जयराम महतो पहले भी अपने अलग अंदाज़ और जनता से जुड़ाव को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. इस बार का यह एडवेंचर भरा वीडियो एक बार फिर उन्हें चर्चाओं में ले आया है. लोगों के मुताबिक, यह वीडियो यह भी संदेश देता है कि ज़िंदगी को खुलकर और निडर होकर जीना चाहिए. शायद यही वजह है कि जयराम महतो एक बार फिर युवाओं के बीच ट्रेंड कर रहे हैं.
देखें video

