राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कुनाबेड़ा में पेट्रोल चोरी की घटना सामने आई है. जहां चार युवक डब्बे में पेट्रोल भरकर स्कूटी से भाग रहे थे. ग्रामीणों ने पीछा कर गेंगेरुली के पास तीन युवकों को पकड़ लिया. एक युवक फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार युवक महतो दुकान पर पेट्रोल भरवा रहे थे. दुकानदार जैसे ही अंदर गया, युवकों ने अवसर पाकर डब्बा उठाया और भाग निकले. दुकानदार ने फोन पर कुनाबेड़ा और गेंगेरुली के लोगों को सूचना दी. ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवकों को दबोच लिया. सूचना पर राजनगर थाना पुलिस पहुंची. पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की. पकड़े गए युवकों की पहचान 24 वर्षीय रोशन बारला, 20 वर्षीय लखन टुडू और 19 वर्षीय सुमित सोरेन के रूप में हुई. तीनों बागबेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं. फरार युवक की तलाश जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
