सरायकेला (Pramod Singh) उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला द्वारा तीन दिवसीय ओड़िया ड्रामा जात्रा का आयोजन आगामी 16 से 18 मार्च तक सरायकेला के इंद्रटांडी में किया जाएगा.

इसे लेकर उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला की एक बैठक इंद्रटांडी के बाबा बामदेव महादेव मंदिर के प्रांगण में की गई. मनबोध पानीग्राही की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. जिसके तहत आयोजित होने वाले ओड़िया ड्रामा जात्रा में उत्कल युवा एकता मंच सरायकेला के द्वारा दो नाटकों “कर्णो खुजुछी ता निजो ठिकणा” और “फगुणो अधे कु श्रावण अधे” का मंचन किया जाएगा.
video
जबकि खरसावां बूढ़ीतोपा की ओर से “बंधु बाचिछी मु लुह साथीरे” का मंचन किया जाएगा. इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से रूपेश साहू, सत्यवान आचार्य, प्रभात कुमार सतपति, संजीव कुमार पति, संदीप नंदा, शांतनु सतपति, सुधांशु प्रधान, कार्तिक महान्ती, राजेश आचार्य, देव मोहंती, देवाशीष मोहंती, धीरा सारंगी, सुशांतो नंदा, तापस सिंह मोदक, शिव शंकर साथुआ, रजत त्रिपाठी, आलोक ज्योतिषी, सोनू आचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे.
बाईट

Exploring world
