सरायकेला/ Pramod Singh शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरायकेला- खरसावां जिले को सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया के तहत कुल 427 सहायक आचार्य प्राप्त हुए हैं. चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग लगातार जारी है.

जानकारी के अनुसार कक्षा छह से आठ के लिए 243 एवं कक्षा एक से पांच के लिए 184 सहायक आचार्य नियुक्त किए गए हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने बताया कि कक्षा छह से आठ के लिए चयनित 243 शिक्षकों में गणित और विज्ञान के 65, भाषा के 51 एवं सामाजिक विज्ञान के 127 सहायक आचार्य शामिल हैं. वहीं कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए 184 सहायक आचार्य प्राप्त हुए हैं.
उन्होंने बताया कि वाणिज्य विषय का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है. परिणाम जारी होने पर जिले को और 20 से 30 सहायक आचार्य मिलने की संभावना है.
डीईओ ने कहा कि शिक्षकों की भारी कमी से कई विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं. नवनियुक्त 427 सहायक आचार्यों से इस समस्या का काफी हद तक समाधान होगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
