रांची: जिले के पुंदाग ओपी इलाके में एक कार में अचानक आग लगने से खलबली मच गई. गनीमत रही कि आग की वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई.

विज्ञापन
दरअसल, रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी में एक कार पार्क की गई थी. जिसमें अचानक से आग लग गई. आग लगने की वजह से सेल सिटी में थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी मच गई. मौके पर मौजूद सेल सिटी के हाउस गार्डों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया.
देखें video

विज्ञापन
