टाटानगर: भारतीय रेल ने छठ पूजा के बाद यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और आरामदायक वापसी यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ की हैं. देशभर में त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

भारी भीड़ को देखते हुए चक्रधरपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों टाटानगर, राउरकेला और झारसुगुड़ा पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं, साथ ही टाटानगर स्टेशन पर आवश्यक सुविधाओं से युक्त होल्डिंग एरिया बनाया गया है. यात्रियों का मार्गदर्शन, कतार व्यवस्था और सुगम बोर्डिंग सुनिश्चित करने हेतु रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ कर्मी 24×7 तैनात हैं.
स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है. स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए कई स्टेशनों पर मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है. रेलवे मेडिकल सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है तथा जिला प्रशासन के सहयोग से आपातकालीन सेवाएं तत्पर रखी गई हैं.
भारतीय रेल ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. छठ पूजा के बाद बड़ी संख्या में घर लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए रेलवे पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
