जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटा के लोको पायलट निर्मल दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी में यह मामला प्राकृतिक मौत की बजाय हत्या जैसा प्रतीत हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार 27 अगस्त 2025 को वे 12021 एक्सप्रेस ट्रेन पर रात 9:15 बजे ड्यूटी के लिए निर्धारित थे. उन्होंने करीब 12 घंटे तक ड्यूटी की और अगले दिन सुबह 9:00 बजे कार्य समाप्त किया. ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वे लॉबी स्थित बाइक स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी अचानक गार्डन क्षेत्र में बेहोश होकर गिर पड़े. इस दौरान उन्हें उल्टियां भी होने लगीं. तत्काल उन्हें रेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिट्रीना अस्पताल रेफर किया गया. इसके बाद उन्हें ब्रह्मानंद अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही दोपहर 3:30 बजे उनका निधन हो गया.
स्थानीय लोगों और सहकर्मियों का आरोप है कि प्रशासन इस घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है. वहीं 12 घंटे की लंबी ड्यूटी, वह भी रात के समय, सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है. इस मौत ने रेल कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

