जमशेदपुर: Afroz Mallik टाटा स्टील के टीएससीआर पार्किंग जोन-3 क्षेत्र से चोरी के इरादे से आए एक व्यक्ति को टाटा स्टील सिक्योरिटी के सतर्क जवानों ने पकड़ लिया. यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह की गई, जब सुरक्षा कर्मियों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी.

जानकारी के अनुसार, 33 केवी क्षेत्र के पास की गई एंबुश ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति की हरकतों पर नज़र रखी. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज पिंगुआ (37 वर्ष), पिता — स्वर्गीय निस्तार पिंगुआ, निवासी — सिधु कानू बस्ती, बर्मामाइंस को मौके पर ही दबोच लिया.
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 28 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद की गई. बरामद सामग्री चोरी की बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.
टाटा स्टील सिक्योरिटी की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है. सुरक्षा विभाग ने कहा कि कंपनी परिसर की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

