जमशेदपुर:Afroz Mallik टाटा स्टील की सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन टीम को जानकारी मिली कि हजारीबाग क्षेत्र में ट्रांजिट के दौरान Tata Tiscon ब्रांडेड TMT बार की चोरी की गई है. सूचना मिलते ही टीम हजारीबाग पहुंची और हजारीबाग- बरही मार्ग स्थित वन लाइन होटल के पीछे खुले इलाके में बड़े पैमाने पर Tata Tiscon ब्रांडेड TMT बार बरामद किए गए. बरामद सामग्री को मौके पर सुरक्षित करते हुए पूरी प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण किया गया.

इस मामले में टाटा स्टील की ओर से संदिग्ध अनधिकृत गतिविधि और संभावित चोरी को लेकर पदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस को आवश्यक जानकारी दे दी गई है और स्थानीय कानून- व्यवस्था के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
मौजूद अधिकारियों में टाटा स्टील के सिक्योरिटी प्रमुख
अखिलेश कुमार, सीनियर मैनेजर बिमलेश कुमार राय, ध्रुवज्योति साहा- सीनियर मैनेजर ब्रांड प्रोटेक्शन, एवं
अक़ील अख्तर- मैनेजर सिक्योरिटी, टाटा स्टील मौजूद रहे.

