जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने कंपनी में चोरी के खिलाफ अपनी सख्त नीति को दोहराते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. नियमित निगरानी और सक्रिय पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का कॉपर केबल बरामद किया है.

सुरक्षा टीम ने मोहम्मद बाबू, उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता स्वर्गीय मोहम्मद सलीम, निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई को रोका. तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में केबल अवैध रूप से कब्जे में पाया गया. गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिस्टुपुर थाना को सौंप दिया गया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी तीन बार पकड़ा जा चुका है और आदतन अपराधी है. कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सामग्री चोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

