आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी लखवीर सिंह लाली का अंतिम संस्कार सोमवार को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में संपन्न हुआ. इससे पूर्व उनके एमआईजी-185, आदित्यपुर-02 स्थित आवास से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
गौरतलब है कि 69 वर्षीय लखवीर सिंह लाली का शनिवार की सुबह टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया था. वे अपने पीछे दो पुत्र – सामाजिक कार्यकर्ता सिमरन मेहरा और गुंजन मेहरा सहित भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं. अंतिम संस्कार में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबूज कुमार, वरीय राजद नेता एस एन यादव, संतोष कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, श्रीनिवास यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
