आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर एएसएल मोटर्स ने शुक्रवार की शाम 6 बजे आदित्यपुर स्थित शोरूम में बहुप्रतीक्षित और आइकॉनिक एसयूवी टाटा सिएरा का भव्य कार्यक्रम के बीच लॉन्च किया. आधुनिक अवतार में दोबारा पेश की गई टाटा सिएरा, टाटा मोटर्स की नवाचार, उन्नत तकनीक और समकालीन डिजाइन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

लॉन्च कार्यक्रम में टाटा मोटर्स की ओर से अवधेश मिश्रा (टीएसएम) मौजूद रहे. वहीं एएसएल मोटर्स की ओर से चेयरमैन दिलीप कुमार गोयल, डायरेक्टर अक्षय गोयल, वाइस प्रेसिडेंट शुभम मुखोपाध्याय, सेल्स जीएम श्रीमती सुमनदीप कौर और सेल्स मैनेजर सुश्री अंकिता कुमारी सहित कई विशिष्ट अतिथि, ग्राहक और ऑटोमोबाइल प्रेमी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने टाटा सिएरा के आकर्षक डिजाइन और फ्यूचर-रेडी फीचर्स को करीब से देखा. टाटा सिएरा पेट्रोल वेरिएंट में ₹11.49 लाख और डीजल वेरिएंट में ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध है. यह एसयूवी अपने सेगमेंट में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, साउंडबार, ADAS L2+, 5G कनेक्टिविटी, PanoraMax सनरूफ, R19 अलॉय व्हील्स और सॉफ्ट-टच लग्जरी इंटीरियर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है.
एएसएल मोटर्स प्रबंधन ने बताया कि टाटा सिएरा का यह लॉन्च क्षेत्र के ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है. इससे न सिर्फ कंपनी का उत्पाद पोर्टफोलियो मजबूत होगा, बल्कि ग्राहकों के साथ संबंध भी और सशक्त होंगे.

