चांडिल: टाटा- रांची हाईवे के किनारे 25 अगस्त 2025 को एक नाबालिग बालिका मिली है. पूछताछ के दौरान बालिका कभी अपना नाम रितु, कभी रीता तो कभी नीतू बता रही है. वह अपना सही पता बताने में सक्षम नहीं है.

विज्ञापन
तत्काल व्यवस्था के तहत बालिका को चाईबासा के मुकबधिर आवासीय विद्यालय में सुरक्षित आवासित किया गया है. यदि किसी व्यक्ति को इस बालिका की पहचान या उसके परिजनों के बारे में जानकारी हो तो कृपया तत्काल 9973816202 नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है.
प्रशासन ने बताया कि बालिका की घर वापसी के लिए बुंडू और कुचाई क्षेत्र में इस सूचना को अधिक से अधिक प्रसारित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि उसके परिवार तक सूचना शीघ्र पहुंच सके.

विज्ञापन
