जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के एचवी ट्रांसमिशन फैक्ट्री के यूनियन कार्यालय में पवन कुमार को मैन ऑफ द ईयर अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से पवन कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और बधाई दी.

विज्ञापन
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि विभाग के तय मानकों और दिशा-निर्देशों का सही ढंग से पालन करने तथा काम के प्रति समर्पण का प्रतिफल है यह अवार्ड. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आज पवन कुमार को यह अवार्ड मिला है, कल किसी और को मिलेगा. इसके लिए सभी को जरूरी समन्वय बनाकर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए. तभी अगली बार आपका नंबर इस अवार्ड के लिए आएगा. सम्मान कार्यक्रम में यूनियन के ऑफिस बेयरर और कमेटी मेंबर मौजूद थे.

विज्ञापन
