अंडाल: पश्चिम बंगाल STF की टीम ने गुरुवार सुबह अंडाल रेलवे स्टेशन से गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके पास से 10 देसी कट्टा बरामद किए गए.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशरफुल अंसारी के रूप में हुई है जो बिहार के बांका जिले का निवासी बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार अशरफुल इन कट्टों को उखड़ा में किसी व्यक्ति को डिलीवरी करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही STF की टीम ने उसे धर दबोचा.
फिलहाल STF ने आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना को सौंप दिया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में कट्टे कहां से लाए गए थे और किसे सप्लाई किए जाने वाले थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
