सरायकेला: सशस्त्र सीमा बल की 26वीं वाहिनी के आदेशानुसार रायजामा कैंप के ‘जी’ समवाय द्वारा सोमवार को “संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वाद- विवाद प्रतियोगिता के साथ- साथ साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया.

साइकिल रैली रायजामा कैंप से शुरू होकर कांन्दरकुटी टोला होते हुए रायजामा गाँव तक निकाली गई. इस रैली में सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. रैली का उद्देश्य आमजन को संविधान हत्या दिवस के महत्व और इसके प्रति जागरूक करना था.
कमांडेंट राजीव भट्ट के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संविधान की रक्षा और जनजागरूकता पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम के अंत में जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर समाज में संविधान के महत्व को समझने और इसके संरक्षण का संकल्प लिया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
