चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया. जहां सारंडा मेमू पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और ऑपरेटिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
डॉक्टरों के अनुसार घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है और बायां पैर टूट गया है. फिलहाल उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
