सोनुआ/Jayant Pramanik, सोनुआ के सोनापोस गांव में गुरुवार की शाम शौच करने गये एक युवक को जहरीले सांप ने डंस लिया.

विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसे सोनुआ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है. पीड़ित युवक ने अपना नाम सूरज बोदरा (15 वर्षीय) एवं खुद को विक्रमपुर निवासी बताया. उसने बताया कि अपने रिश्तेदार घर आया था. गुरुवार शाम करीब छह खेतों की ओर शौच करने गया था. उसी दौरान वहां एक सांप ने उसके पैर और हाथ में डंस लिया.
विज्ञापन

