चाईबासा:Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना परिसर में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने की जबकि सीओ अनुज टेटे और बीडीओ सोमनाथ उरांव मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस मौके पर सोनुआ की सभी पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस वर्ष भी शांति और हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया.

बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन से पूजा पंडालों तक जाने वाले मार्गों की साफ- सफाई कराने और सड़कों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की. सीओ अनुज टेटे ने स्पष्ट किया कि किसी भी पूजा पंडाल में डीजे और तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने सभी समितियों से विसर्जन जुलूस को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से निकालने का अनुरोध किया.
बैठक में अवर निरीक्षक इंद्रदेव रजक, मनोज कुमार, मुखिया नूर हांसदा, जोसेफ मुर्मू, गुणवंत नायक, संजीव कंडियांग, ज्योति कुंकल, पूर्व मुखिया अमर चाकी, अमरेश प्रधान, किशोर दास, हेमंत साहा, जोरंग जिदान बरजो, शंकर बारिक और विधान चंद्र प्रधान सहित कई लोग मौजूद थे.

