सोनुआ/Jayant pramanik सोनुआ चक्रधरपुर मुख्य सड़क मार्ग बाजार समीप पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वहन के धक्के से दो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक बनुआ निवासी सिनी लागुरी (50 वर्ष) व महिसाबेड़ा निवासी की अनिता माझी (25 वर्ष) सोनुआ के साप्ताहिक हाट से अपने गांव वापस लौट रहे थे . उस दौरान तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वहन ने टक्कर मारी और चालक वाहन को लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन
आनन-फानन में इलाज के लिए ग्रामीणों एवं सोनुआ प्रखंड प्रमुख नंदनी सोय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ में भर्ती कराया गया.जन्हा प्राथमिक इलाज के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया . सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंच कर जायजा लिया.
विज्ञापन

