चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत गोलमुंडा पंचायत भवन में बुधवार को पंचायत समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया संजीव कांडेयांग ने की. इस दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा और अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई.

बैठक में जेएसएलपीएस की ओर से मनरेगा, दीदी बाड़ी योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर जोर दिया गया. इसके अलावा 10 से 25 अगस्त तक मनाए जाने वाले फाइलेरिया दिवस को लेकर भी जागरूकता और तैयारियों पर चर्चा की गई. इस दौरान ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव और उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई. प्रदान संस्था द्वारा भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई. मौके पर पंचायत सेवक मानस कुमार त्रिपाठी, रोजगार सेवक दीपक नायक, वीएलई जगन्नाथ महली समेत अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

