सोनुआ: Jayant Pramanik सोनुआ में मुखिया संघ द्वारा गुरुवार को बैठक किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक, सुहागी मुर्मू और विभिन्न पंचायतों मुखिया की मौजूदगी में मनरेगा योजनाओं से सम्बन्धित कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया. जिसमें मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिलने और मजदूरी भुगतान नहीं होने के शिकायतों से संबंधित मामलों के बारे में चर्चा किया गया.

विज्ञापन
मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पोड़ाहाट पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू, सचिव सह गोलमुंडा पंचायत के मुखिया संजीव कांडेयांग, कोषाध्यक्ष सह देवांबीर पंचायत की मुखिया ज्योति सोय, सोनापोस पंचायत की मुखिया नूर हांसदा, बालज़ोड़ी पंचायत के मुखिया गुणवंत नायक, बारी पंचायत के मुखिया सुनीता गागराई, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो समेत आसनतलिया और गोबिंदपुर के मुखिया मौजूद थे.

विज्ञापन
