सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ के चिनीकुटी गांव की एक 22 वर्षीय विवाहिता महिला शुरू दिग्गी पिछले 15 दिनों से लापता है. महिला के पति शक्ति पाल दिग्गी के मुताबिक वह गुजरात में काम करता है. उसकी पत्नी गांव में बच्चे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है.

विज्ञापन
विगत 15 दिनों पहले शुरू दिग्गी बच्चे को छोड़कर कहीं चली गयी है. पत्नी के कहीं चले जाने की खबर परिवार के लोगों से मिलने के बाद पति शक्ति पाल दिग्गी गुजरात से घर वापस लौटा और उसकी खोजबीन करने लगा. लेकिन अबतक उसका अबतक कहीं पता नहीं चल पाया है. जिसके बाद शक्ति पाल दिग्गी ने आज सोनुआ थाना पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दिया है.
विज्ञापन

