सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ के बनजीरा गांव से एक नौ वर्षीय बच्चा लापता हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के लोवासाई गांव निवासी 9 वर्षीय बच्चा शिवा गागराई बनजीरा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था. सोमवार को मामा के घर में उसका अन्य बच्चों के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह डर से कहीं भाग गया है.

विज्ञापन
उसके मामा और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन उसका अब तक कहीं पता नहीं चल पाया है. सोनवा थाना में बच्चे की गुमशुदगी की सनहा दर्ज करा दी गई है. बच्चा अगर किसी को दिखे तो इस फोन नम्बर 9798106765 से परिजनों को जानकारी दी जा सकती है.
विज्ञापन

