सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखण्ड के बारोडुंगरी गांव में शुक्रवार को अखण्ड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. मौके पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरूचरण नायक ने हारमोनियम बजाकर कीर्तन मंडली के साथ संगत की और भक्ति भाव से झूम उठे.

विज्ञापन
उन्होंने काफी देर तक हरिनाम का जाप किया. इस अखंड हरिनाम संकीर्तन में क्षेत्र के अलग-अलग कीर्तन मंडलियां हरिनाम का जाप करेंगे. कार्यक्रम के शुरू होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. दूरदराज के लोग हरि नाम संकीर्तन में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं.
विज्ञापन

