सोनुआ/ Jayant Pramanik सोनुआ के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा अंकिता प्रधान सोनुआ प्रखंड की मैट्रिक टॉपर बनी है. अंकिता को कुल 453 अंक के साथ 90.60 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं. अंकिता के पिता जोड़ापोखर गांव के गोरांग प्रधान और माता संगीता प्रधान बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए माता पिता और स्कूल के शिक्षिकाओं आभार जताया है. अंकिता टीचर बनना चाहती है.

वहीं एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनुआ की छात्रा और चिनीकुटी गांव की वर्षा प्रजापति ने 452 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. वर्षा के पिता भीष्म चन्द्र प्रजापति व माता त्रिजाता देवी किसान है. जबकि एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनुआ के छात्र सोनुआ गांव के किसान भोला प्रधान और लक्ष्मी प्रधान के पुत्र अभिषेक प्रधान कुल 446 अंक के साथ सोनुआ के थर्ड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है.

