सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में ट्रेन की चपेट में आकर बकरी चराने गये एक वृद्ध व्यक्ति का पैर कट गया है. घटना के बाद उसे ईलाज के लिये सोनुआ अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिये चाईबासा रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक नारंगासाई गांव निवासी मंगरा गागराई नामक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति बकरी चराने गया था. उसे कम सुनाई पड़ता है. जब वह रेलवे लाईन के किनारे से गुजर रहा था, तो थर्ड रेलवे लाईन से गुजर रहे ट्रेन की आवाज उसे सुनाई नहीं दिया, जिससे ट्रेन के चपेट में आकर उसका पैर कट गया.
विज्ञापन

