सोनुआ (Jayant Pramanik) रिम्स रांची के डॉक्टर मनोज कुमार कोड़ाह और पीएसएम, डॉ जोशेब मेलगंडी, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ पंकज कुमार, लैब टेक्निशियन बलराम महतो द्वारा रविवार को सोनुआ बाजार हाट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 500 से ज्यादा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया और दवा भी दिया गया.

विज्ञापन
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्र के लोग अपने स्वास्थ्य जांच का लाभ मिला. स्वास्थ्य शिविर के आयोजन मे जिला मंत्री भाजपा के आमरेश प्रधान, राजेश प्रधान, बसंत प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक, रूद्र प्रताप नायक, गोपाल कर, हरेंद्र राम,अरुण कपूर आदि एवं उपस्थित सोनुआ के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता ने कार्यकम को सफल बनाया.
विज्ञापन

