सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखंड के गोलमुंडा गांव में सोमवार दोपहर को 16 सोलह प्रहर हरि संकीर्तन शुरु हुआ. हरि नाम की जाप से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. हरि संकीर्तन को लेकर सोमवार सुबह गांव के पास स्थित नदी से कलश यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन
कलश को हरि मंदिर में स्थापना करने के साथ पूजा-अर्चना की गई. जिसके बाद सोलह प्रहर हरि नाम जाप शुरु हुआ. हरि संकीर्तन को लेकर आयोजन समिति द्वारा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, धुरवाड़ीह, झालदा, बागमुंडी, तिगड़ा के अलावा चांडिल आदि कई जगहों से संकीर्तन मंडली को हरिनाम जाप के लिए आंमत्रित किया है. हरि संकीर्तन का समापन 22 मार्च को होगा. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन

