सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को भगवान गणेश की पूजा बड़े ही धूमधाम और पूरे विधि- विधान से संपन्न हुई. गणपति बप्पा मोरया के जयजयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

सोनुआ के मधूपुर स्थित संजय नदी से कलश में जल भरकर पूजा की शुरुआत की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष फल- फूल, नैवेद्य, लड्डू और वस्त्र अर्पित किए. पंडालों में विधिवत पूजा- अर्चना कर भक्तों ने परिवार की सुख- समृद्धि और मंगलकामना की.

पूजा के अवसर पर सुबह से ही बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सोनुआ के सोनोपोस पूर्व जगन्नाथ कॉलोनी, चेकनाका, बोलॉक कॉलोनी, स्टेशन, बाजार लक्ष्मी मंदिर, दीन दयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिंतपुर सहित कई स्थानों पर गणेश पूजा उत्साह और आस्था के साथ मनाई गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
