सोनुआ/Jayant Pramanik बकरीद को लेकर सोनुआ में पुलिस प्रशासन ने मंगलवार शाम को सोनुआ बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान बीडीओ नंदजी राम, थाना प्रभारी सोहन लाल, बीईईओ नवल किशोर सिंह ने पुलिस जवानों के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया.

विज्ञापन
मौके पर अंचल कार्यालय के उप निरीक्षक हरिलाल यादव समेत काफी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे. सभी ने बकरीद शांति एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. साथ ही अशांति फैलाने वालों को सख्त नसीहत दी.
विज्ञापन

