सोनुआ/ Jayant Pramanik सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा जंगल व सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए फिल्म दिखाया जा रहा है. ग्रामीणों को देशभक्ति से जुड़े फिल्म दिखा कर उनका मनोरंजन कराने के साथ उनके मन में देश के प्रति कर्तव्य को लेकर जागरुक किया जा रहा है.

विज्ञापन
गोइलकेरा के आराहासा स्थित सीआरपीएफ 60/ई कैंप में डिप्टी कमाडेंट अनिल कुमार के निर्देशन में सोमवार शाम कैंप के आसपास स्थित आराहासा, कुरकुटिया गांव के ग्रामीणों को फिल्म दिखाया गया. जिसके बाद ग्रामीणों को जलपान भी कराया गया. मौके पर आराहासा कैंप के सहायक कमाडेंट गिरीश कुमार के अलावा काफी में ग्रामीण, बच्चे व सीआरपीएफ जवान उपस्थित थे.
विज्ञापन

