सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के नेतृत्व में यात्रा सोनुआ प्रखंड कार्यालय से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, चेकनाका, उड़िया बस्ती और बाजार होते हुए पूर्व विधायक के आवास तक पहुंची.


विज्ञापन
यात्रा के दौरान जगह- जगह तिरंगा झंडा का वितरण किया गया. वीर अर्जुन सिंह महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान वीर सपूतों को याद करते हुए नारेबाजी की गई. कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक, पूर्व मुखिया राय पूर्ति, महामंत्री निशांत कुमार महतो, सनातन खंडायित, महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका और कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
