सोनुआ/Jayant Pramanik रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे पश्चिमी सिंहभूम जिला के दो दिवसीय दौरे के क्रम में 14 जून को सोनुआ आयेंगे. वे सोनुआ में आयोजित सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे. इसको लेकर पूर्व विधायक गुरूचरण नायक ने सोनुआ वनविश्रामागार में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक किया.


मौके पर उन्होंने कहा कि रेल राज्य मंत्री के साथ सोनुआ में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के मुद्दे पर भी चर्चा होगी. कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने के बारे में भी चर्चा किया गया. मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामेश्वर तैसुम, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सामड, चक्रधरपुर विधानसभा संयोजक दीपक प्रधान, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बोदरा, बसंत प्रधान, प्रखण्ड अध्यक्ष केदारनाथ नायक, रानी बांदिया, मोरन सिंह चम्पिया, अप्पू कपूर, सुमित नायक, रुद्रो नायक, रामकृष्ण नायक, अर्जुन महापात्र, त्रिभुवन महतो समेत अन्य मौजूद थे.

