सोनुआ/Jayant Pramanik प्रखंड के जोडापोखर निवासी 18 वर्षीय राजत टूटी का चाईबासा सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है. उन्हें दो यूनिट रक्त की आवश्यकता थी. पहले दिन एक यूनिट की व्यवस्था हो गई. मगर दूसरे यूनिट की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी.

विज्ञापन
इसकी जानकारी सोनुआ प्रखंड के भाजपा एसटी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रानी बंदिया को मिली. जिसके बाद उन्होंने खुद ब्लड बैंक जाकर एक यूनिट रक्त उसके माता- पिता को उपलब्ध कराया. फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बनी हुई है.
विज्ञापन

