सोनुआ/Jayant Pramanik भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को सोनुआ विश्रामसागर में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के नेतृत्व में मनाई गई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गयी.

पूर्व विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीतिक चिंतक व राजनेता थे. वे हिंदुत्व विचारधारा के समर्थक थे. आज पूरा देश उनकी जयंती पर उन्हें याद कर रहा है. मौके पर सोनुआ भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक, जिला महामंत्री अमरेश प्रधान, सुमित नायक एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रानी बंदिया, राजेश प्रधान, अर्जुन पंडित, जितेन्द्र प्रधान, हरेंद्र राम, मंगलसिंह पड़िया, रविंद्र महतो, अप्पू कपूर, सुलेखा तांती, किशोर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

