रांची: पारदर्शिता और सूचना के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए झारखंड सरकार के आरटीआई पोर्टल rti.jharkhand.gov.in पर गंभीर तकनीकी त्रुटि सामने आई है. राज्य के छह जिले – सरायकेला- खरसावां, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, रामगढ़ और सिमडेगा- पोर्टल की सूची से गायब हैं.

इस गड़बड़ी ने पोर्टल की विश्वसनीयता और तकनीकी प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरटीआई कानून के तहत नागरिकों को अपने जिले से संबंधित विभागों में आवेदन दाखिल करने का अधिकार है, लेकिन इन जिलों के गायब रहने से लोगों के लिए सूचना तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है.
सूत्रों के मुताबिक यह तकनीकी खामी लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसे दूर नहीं किया गया है. इस लापरवाही को लेकर नागरिकों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
लोगों का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण पोर्टल पर ऐसी गंभीर त्रुटि पारदर्शिता की भावना को कमजोर करती है. नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सीएमओ से तुरंत संज्ञान लेने और तकनीकी खामी को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
