सिवान: जिले से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने बड़हरिया विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया. बताया जाता है कि जदयू ने इस सीट से इंद्रदेव सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया, जिससे श्याम बहादुर सिंह काफी नाराज चल रहे थे. इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया.

मीडिया से बातचीत में श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि वह काफी दुखी हैं. उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से जदयू की सेवा कर रहे हैं और समता पार्टी से लेकर अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहे हैं. इस बार उनका टिकट काटे जाने से उन्हें गहरा धक्का लगा है.
उन्होंने कहा कि यह कदम उन्होंने जनता के बीच जाकर उनकी भावनाओं और उम्मीदों को व्यक्त करने के लिए उठाया है. उनके समर्थकों ने भी उनके साथ खड़े होकर इस निर्णय का समर्थन किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
