सिवान: जिले के गोरेया कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता लगातार रंग ला रही है. एसपी मनोज तिवारी के सख्त निर्देश पर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार और आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट अश्विनी कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में बड़ी सफलता मिली है.

जांच के दौरान पुलिस ने बलिया जिले के कर्णपुरा निवासी दो संदिग्ध युवकों 24 वर्षीय युवराज कुमार और 23 वर्षीय गोविंद कुमार को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. दोनों पैशन प्रो बाइक पर सवार थे. पुलिस ने बाइक जब्त कर दोनों के खिलाफ धारा 349/25 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.
इसी क्रम में गोरेया कोठी थाना क्षेत्र के लधी गांव में कुख्यात शराब माफिया चंदन चौधरी के घर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. पुलिस ने वहां से 107 लीटर देसी शराब बरामद की. भागने की कोशिश में चंदन को पकड़ लिया गया. तलाशी में उसकी जेब से दो खोखा और दो जिंदा कारतूस भी मिले. थाना अध्यक्ष ने बताया कि चंदन पर मर्डर, 307, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी के दर्जनों मामले पहले से दर्ज हैं. उसके खिलाफ केस नंबर 350/25 दर्ज कर सिवान जेल भेज दिया गया.

वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की. शूरवीर निवासी वहाब खान उर्फ मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना की दुकान और घर से पहले 300 से अधिक मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद हो चुके थे. नई गुप्त सूचना पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार और मनीष कुमार ने संयुक्त छापेमारी की. पुलिस ने दुकान के पीछे से 8 ट्रांसफॉर्मर और 25 से अधिक मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किए और महाराजगंज थाने को सौंप दिए.

इन लगातार सफल अभियानों से सिवान पुलिस का मनोबल ऊंचा हुआ है. एसपी मनोज तिवारी ने सभी थानों को अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं. गोरेया कोठी पुलिस की यह कार्रवाई अवैध हथियार, शराब माफिया और चोरी के गिरोहों पर करारा प्रहार साबित हुई है, जिससे अपराधियों में भय और हड़कंप मच गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
