सीतामढ़ी: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए सीतामढ़ी जिले में आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रिची पांडेय ने समाहरणालय स्थित सभी विधानसभा के नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया.

जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्यालय निर्धारित किए गए हैं, जहाँ उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं.
दूसरे चरण के लिए नामांकन 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा. नामों की समीक्षा 21 अक्टूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित है. समाहरणालय परिसर में परिहार, बथनाहा, सुरसंड और रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन किया जाएगा, जबकि सीतामढ़ी सदर और रीगा विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन अनुमंडल कार्यालय में होगा. बाजपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुमंडल अधिकारी पुपरी कार्यालय में और बेलसंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुमंडल अधिकारी बेलसंड कार्यालय में नाम निर्देशन कार्य होगा.
भीड़ नियंत्रण, विधि व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालय के आसपास ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. सभी स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और दंडाधिकारी तैनात हैं. नामांकन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए प्रत्येक नामांकन स्थल पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
