सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह दिन के 1 बजे तक औसतन 45.28% मतदान दर्ज किया गया है. बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक 48.49% मतदान हुआ है.

बाजपट्टी में 45.94%, रनिसैदपुर में 45.21%, बथनाहा में 44.93%, सुरसंड में 44.68%, रीगा में 44.58%, परिहार में 44.48% और सीतामढ़ी में 44.4% मतदान हुआ है.
बेलसंड विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत में सबसे ऊपर है, जबकि सीतामढ़ी क्षेत्र में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ है. जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की टीम लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रही है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
